हिंदी
नयी दिल्ली: केआईओसीएल के निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) मनोज कुमार झावर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि चूंकि केआईओसीएल सरकारी कंपनी है इसलिए झावर के इस्तीफे को केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में भेज दिया गया है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।
कंपनी ने बताया कि अधिकारी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।
कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है।
कंपनी ने बताया, “...मनोज कुमार झावर ने 18 अक्टूबर, 2023 को पत्र के माध्यम से व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के निदेशक (वित्त) और सीएफओ के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।”
Published : 19 October 2023, 6:35 PM IST
Topics : इस्तीफा केआईओसीएल निदेशक मनोज कुमार झावर सीएफओ
No related posts found.