तीसरी ‘.. दुल्हनिया’ बनाना चाहते हैं खेतान

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद निर्देशक शशांक खेतान अब इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाना चाहते हैं।

Updated : 16 March 2017, 11:42 AM IST
google-preferred

मुंबई:  'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद निर्देशक शशांक खेतान अब इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि दर्शकों ने उक्त दोनों फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया दी है, जिससे वह बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, "हम दोनों फिल्मों को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों से खुशी-खुशी निकल रहे हैं। मैं सच में इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाना चाहता हूं।"

यह भी पढ़ें: बद्री की दुल्हनिया, आलिया भट्ट को हैप्पी बर्थडे....

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 

खेतान ने मंगलवार को यहां 'ट्रैप्ड' की स्क्रीनिंग के मौके पर ये बातें कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि '.. दुल्हनिया' श्रृंखला की तीसरी फिल्म की कहानी क्या होगी और इस पर कब काम शुरू किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वरुण धवन तथा आलिया भट्ट अभिनीत 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बीते सप्ताह रिलीज हुई।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 16 March 2017, 11:42 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement