स्कूल जा रही युवती को रास्ते में रोककर नंबर मांगने का आरोप, विरोध किया तो भाई पर टूट पड़े लाठी-डंडे
मैनपुरी में स्कूल जा रही एक युवती को रास्ते में रोककर मोबाइल नंबर मांगने और परेशान करने का आरोप सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि युवती के भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी गई।