Kanwar Yatra 2022: दो साल बाद शुरू हुई कावड़ यात्रा के लिए किये गये ये खास इंतजाम, यूपी के इन मार्गों पर हवाई सुरक्षा

डीएन ब्यूरो

आज से सावन की महीना शुरु हुआ है, और साथ ही परे देश में कांवड़ा यात्रा की शुरुआत हो गई है। अधिक संख्या में कांवडिए हरिद्रार और गोमुख जाते है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



लखनऊ: पवित्र सावन माह की शुरूआत के साथ ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है। दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिये यूपी डीजीपी मुख्यालय ने सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिये हैं। पुलिस ने कांवड़ यात्रा पर शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं। प्रमुख मार्गों की हवाई न‍िगरानी भी की जा रही है।

यूपी डीजीपी मुख्यालय द्वारा सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिये हैं। इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पीएसी की 150 से अधिक कंपनियों के साथ अन्य सुरक्षा बलों की भी तैनाती के आदेश दिये गये हैं। इस बार हेलीकाप्टर से भी सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया जायेगा।

हरिद्वार से मेरठ, गोरखपुर से अयोध्या व प्रयागराज से वाराणसी मार्ग पर हवाई सुरक्षा को सबसे ज्यादा पुख्ता किया गया है। अराजक तत्वों पर सुरक्षा एजेंसियों की विशेष नजरें होंगी और माहौल बिगाड़ने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस बार यूपी सरकार ने कांवड़िये के लिए डेडिकेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। कांवड़िये या शिविर संचालक किसी भी परेशानी की स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 0121-2667080 पर कॉल कर सकते हैं। ये नंबर 24 घंटे कार्य करेगा।

कांवड़ मार्गों पर हैंडपंप, पथ प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई। सफाई कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। कांवड़ यात्रा 14 से 26 जुलाई तक चलेगी और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ यह ये यात्रा संपन्न होगी।










संबंधित समाचार