कासगंज: एसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों की गोष्ठी, महिला आरक्षी सम्मानित

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना द्वारा सभी थानों में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों के लिये एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों की भी समस्याएं सुनी गयी और बेहतर कार्य करने वालों के

Updated : 20 July 2018, 7:34 PM IST
google-preferred

कासगंज: पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना द्वारा सभी थानों में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों के लिये एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों की सौहार्दपूर्ण तरीके से समस्याएं भी सुनी और उनके प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित उप निरीक्षक को समय से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारण करने के लिए महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है, जिसके माध्यम से प्रार्थना पत्रों को भेजकर निस्तारण कराकर आख्या माँगी जायेगी।

थाना गंजडुंडवारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी विनीता यादव को हेल्प डेस्क पर किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
 

Published : 
  • 20 July 2018, 7:34 PM IST

Related News

No related posts found.