हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कासगंज की घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया है। बता दें कि हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी और बीते चार दिन से पुलिस और प्रशासन हालात को काबू करने के प्रयास कर रहा है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यहां राजधानी लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि कासगंज में जो घटना हुई है वो शोभादायक नहीं है। यह घटना यूपी के लिए कलंक के रूप में हुई है। सरकार उसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कदम उठाए कि फिर से ऐसा न हो।
उधर मृतक चंदन के परिवार वालों ने प्रशासन से मुआवजे की राशि लेने से इनकार कर दिया है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदन के परिवार वालों को 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया था। चंदन के परिवार वालों ने न्याय की मांग किया है।
Published : 29 January 2018, 3:31 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कासगंज चंदन गुप्ता निंदनीय राम नाईक लखनऊ
No related posts found.