
मुंबई : बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर एक बार फिर इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने पिछले वर्ष ईशान और जाह्नवी को लेकर धड़क बनायी थी। जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म थी। करण जल्द ही ईशान और जाह्नवी के साथ एक और फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शैतान और वजीर जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक बिजॉय नाम्बियार करेंगे।
यह भी पढ़ें: you tube पर वायरल हो रहा है भोजपुरी का ये सबसे बोल्ड गाना, पार हुई हॉटनेस की सारी हदें
बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी। इस वक्त जाह्नवी एयर फोर्स पायलेट गुंजन शर्मा की बायोपिक शूट कर रही हैं। इस फिल्म के साथ ही वह राजकुमार राव स्टारर फिल्म रुही-अफ्जा की शूटिंग भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्या गुल खिलायेगी पत्रकार के साथ कंगना की लड़ाई?
इसके अलावा उनके खाते में करण की फिल्म तख्त भी है। वहीं ईशान निर्देशक अली अब्बास जफर के प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे होंगी।
Published : 23 July 2019, 6:03 PM IST
Topics : bollywood Dhadak entertainment karanjohar movie ईशान करण जौहर बॉलीवुड सिनेमा