हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकर राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनीवर्सरी है। जिसके सेलिब्रेशन के लिए कपूर खानदान के कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंवाइट करने के लिए निकल गए हैं।
दिल्ली के लिए रवाना होते समय रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर को स्पॉट किया गया। वीडियो के सामने आते ही सभी की वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई हैं।

आलिया और रणबीर का लुक
दिल्ली जाते समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नज़र आए। दोनों के आउटफिट की बात करें तो आलिया भट्ट रेड कलर की साड़ी में काफी ग्लैमरस नज़र आईं तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक कलर के जोधपुरी सूट में डैशिंग दिखाई दे रहे हैं।
करीना और सैफ का लुक
जब बात करीना कपूर की आती है तो वह कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। करीना ने पीएम मोदी से मिलने के लिए रेड कलर की सलवार कमीज़ को चुना। वहीं सैफ अली खान ने इस दिन के लिए क्लासिक व्हाइट कुर्ता पजामा पहना। साथ ही बेज कलर की जैकेट कैरी की।
Published : 10 December 2024, 7:46 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash PM Modi Raj Kapoor आलिया दिल्ली भारतीय सिनेमा रणबीर