हिंदी
कानपुर: जिले के कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल ने जीत दर्ज की है। अजीत पाल ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सचान को 11870 मतों से हराया। अजीत भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय मथुरा पाल के पुत्र हैं।
फरवरी में हुए विधासभा चुनाव में सिकंदरा से भाजपा के मथुरा पाल विजयी रहे थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी, जिस पर उप चुनाव कराया गया।
सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव की मतगणना 28 चक्र तक चली। पहले चक्र से बढ़त बनाकर चल रहे अजीत पाल एक बार 11वें चक्र में पिछड़ गये थे लेकिन फिर उन्होंने बढ़त बना ली। मतगणना का बाद अजीत को विजयी घोषित किया गया। भाजपा के अजीत पाल को 73307, समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को 61437 और कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 19086 वोट मिले।
Published : 24 December 2017, 5:38 PM IST
No related posts found.