हिंदी
कन्नौजः राष्ट्रीय पक्षी मोर के सात शव एक साथ मिलने से जिला प्रशासन में खलबली मच गयी। मोर के शव मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष व गुस्सा है। सभी मृत मोर शव एक खेत में मिले। चौकी इंचार्ज द्वारा सभी शवों को पशु चिकित्साधिकारी के पास पहुंचा दिये गये है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरीनगर के ग्राम नगला छिद्द का है। गांव के सभी लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी तादाद में मृत मोरों के मिलने की यह पहली घटना है। क्षेत्र के अन्य कई गांवो में पहले भी मोर मर चुके है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नहीं।
पहली जांच में खेतों में जहरीले कीटनाशक की बात सामने आयी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ शिकारी शिकार करने के लिये भी आते हैं। मोरों के शवों देखने के लिये जहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई वहीं उनमे काफी गुस्सा भी है।
Published : 23 October 2017, 6:09 PM IST
No related posts found.