Akhilesh Yadav in Kannuaj: कन्नौज में अखिलेश यादव बोले- बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर, वोट लूट की एक्सपर्ट पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी विधान सभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव आज कन्नौज दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी निशाना बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 April 2022, 3:25 PM IST
google-preferred

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज कन्नौज दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर और लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से फेयर चुनाव की उम्मीद करना, अपने आपको धोखा देना होगा। बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर है। भाजपा लोकतंत्र में वोटों को लूटने की एक्सपर्ट पार्टी बन गई है।

यूपी विधान सभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी हैं, तबसे बैंकों का लगातार ब्याज कम हो रहा है। कानपुर में लॉकर से गहनों की लूट हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं। मुझे खुशी है उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी, आज कोई और टोपी पहन ली, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे? खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए थे। एटा में पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया। फर्रुखाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बलिया में यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है। उनको नही पता था कि बेटा घर नही लौटेगा। भाजपा सरकार ने यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है।

Published : 
  • 6 April 2022, 3:25 PM IST

Related News

No related posts found.