हिंदी
चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने रविवार को न्यायमूर्ति संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रवि ने यहां राजभवन में एक आधिकारिक समारोह में न्यायमूर्ति गंगापुरवाला को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु के साथ दुरई मुरुगन और उदयनिधि स्टालिन सहित राज्य के मंत्रियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Published : 28 May 2023, 4:53 PM IST
Topics : आर एन रवि चेन्नई तमिलनाडु न्यायमूर्ति मद्रास उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल शपथ संजय विजयकुमार गंगापुरवाला
No related posts found.