Jammu & Kashmir: कश्मीर में पाक नागरिकों सहित जैश के 6 आतंकी हुए ढेर, एक जवान शहीद – दो घायल

कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयबी लगी है। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के दो नागरिकों सहित जैश के 6 आतंकियो को मार गिराया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 December 2021, 1:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से जैश के 6 आतंकियो के मारे जाने की खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से चलाए गए दो अलग अलग संयुक्त अभियान में भारतीय जबाजों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ इन मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन जैश- ए- मोहम्मद के 6 आतंकी मारे गए है। हालांकि इन मुठभेड़ों में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

कश्मीर के IG विजय कुमार ने ट्वीट करके इस बात जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को  कश्मीर के अनंतनाग जिला और कुलगाम जिला में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों  की मुठभेड़ हुई थी। इन दो मुठभेड़ों में आतंकी संगठन जैश- ए- मोहम्मद के 6 आतंकी मारे गए है। मारे गए 6 आतंकियों में से चार लोगों की पहचान कर ली गई है, वहीं 2 की शिनाख्त करना अभी बाकी है। मारे गए चार आतंकियों में से दो पाकिस्तानी आतंकी थे, और दो स्थानीय आतंकी थे।

IG विजय कुमार ने आगे बताया कि अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में हमारे दो जवान घायल गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। मारे गए आतंकियों के कब्जे से हमें दो M4 राइफल, चार AK-47 राइफल भी बरामद हुए हैं।   

Published : 
  • 30 December 2021, 1:09 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.