दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के खिलाफ 40 लाख डॉलर के गबन का आरोप

दक्षिण अफ्रीका के सुधार सेवा के पूर्व राष्ट्रीय आयुक्त आर्थर फ्रेजर ने राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के खिलाफ 40 लाख डॉलर के गबन का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 June 2022, 12:13 PM IST
google-preferred

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के सुधार सेवा के पूर्व राष्ट्रीय आयुक्त आर्थर फ्रेजर ने राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के खिलाफ 40 लाख डॉलर के गबन का आरोप लगाया है।

फ्रेजर के एक बयान को अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य कार्ल निहौस ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, यह आरोप लिम्पोपो के वाटरबर्ग में राष्ट्रपति के फाला फाला फार्म के परिसर के भीतर छुपाए गए लाखों अमेरिकी डॉलर, (40 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक) की चोरी से उत्पन्न होते हैं

जिसे अपराधियों द्वारा उनके श्री रामफोसा) के घर में काम करने वाले नौकरों के साथ मिलकर चुरा रहे थे। न्याय को समाप्त होने से रोकना चाहिए, संदिग्धों को पकड़ा जाना चाहिए , उनकी संपत्ति और रिश्वत पर पूछताछ होनी चाहिए।  (वार्ता)

Published : 
  • 2 June 2022, 12:13 PM IST

Related News

No related posts found.