
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों और केंद्रों के छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि छात्रों ने छात्रावास शुल्क वृद्धि के विरोध में परीक्षा का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: सैकड़ों की संख्या शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या थी वजह
बुधवार को जेएनयू के विभिन्न स्कूल और केंद्रों के छात्र प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें बृहस्पतिवार की सुबह सभी शैक्षणिक गतिविधियों का बहिष्कार करने का फैसला किया गया।
छात्र शुल्क वृद्धि पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं। (भाषा)
Published : 5 December 2019, 12:20 PM IST
Topics : Jawaharlal Nehru University JNU National New Delhi छात्रावास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू नई दिल्ली राष्ट्रीय