Jharkhand: बोकारो में महिला ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

झारखंड के बोकारो जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 October 2023, 3:31 PM IST
google-preferred

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में बुधवार को हुई।

सोशल मीडिया पर आग में जल रही एक महिला का वीडियो है और दावा किया जा रहा है कि उसे लोगों के समूह ने आग लगाई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने दावे को खारिज करते हुए कहा, ''घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला ने खुद आग लगाई है।''

उन्होंने कहा कि मृत्यु का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अधिकारी ने कहा, ''प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला का उसकी मां के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और एक अन्य व्यक्ति से उसका भूमि को लेकर विवाद था।''

Published : 
  • 19 October 2023, 3:31 PM IST

Related News

No related posts found.