हिंदी
रांचीः मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी किक्रेट के मैदान पर तो अपना जलवा बिखेर चुके हैं लेकिन अब धोनी को खेल के मैदान से राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो चली है कि वह राजनीति में भी अपना हाथ आजमाने की सोच रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को धोनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे।
यह भी पढ़ेंः कपिल देव, गोविंदा और रवि किशन इसलिये भरेंगे लाखों का जुर्माना..
फिर भी यह कहना जल्दबाजी होगी कि धोनी राजनीति में आने का मन बना चुके हैं। यह चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि धोनी ने टेस्ट से कप्तानी छोड़ चुके हैं। इसके बाद टी-20 और वनडे से भी उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसलिए भी ऐसा माना जा रहा है कि धोनी 2019 में क्रिकेट के बाद अब राजनीति में उतरकर यहां भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः अद्भुतः आसमान से गिरा चांद का टुकड़ा..हक्के-बक्के रहे लोग, 4.5 करोड़ में नीलाम
हालांकि धोनी के राजनीति में उतरने को लेकर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक जय कुमार सिन्हा कहते हैं कि धोनी ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कह दिया था कि उनका पूरा ध्यान विश्व कप पर है।
यह भी पढ़ेंः तो अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के लिए बन गई है परेशानी का सबब, क्या है वजह..
यह भी पढ़ेंः धोनी ने एक बार फिर से अपने आलोचकों का मुंह किया बंद, बना डाला आईपीएल में ये बड़ा रिकॉर्ड
क्रिकेट ही धोनी के लिये सबकुछ है, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी के लिये कोच, कमेंटेटर, चयनकर्ता बनने का भी मौका है। इसलिए यह कहना ठीक नहीं रहेगा कि धोनी 2019 में राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं क्योंकि 2019 में विश्व कप खेला जाना है।
Published : 23 October 2018, 1:04 PM IST
Topics : bjp Team India कैप्टन कूल खेल प्रत्याशी महेंद्र सिंह धोनी राजनीति लोकसभा चुनाव विश्व कप 2019 वेस्ट इंडीज मैच