Site icon Hindi Dynamite News

Jharkhand Politics: फ्लोर टेस्ट की तैयारियां शुरु, गठबंधन के विधायक पहुंचे हैदराबाद

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के विधायक शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Jharkhand Politics: फ्लोर टेस्ट की तैयारियां शुरु, गठबंधन के विधायक पहुंचे हैदराबाद

हैदराबाद: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के विधायक शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे।

ये विधायक हैदराबाद इसलिए आए हैं, क्योंकि गठबंधन को आशंका है कि विश्वास मत से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी खरीद-फरोख्त का प्रयास कर सकती है।

यह भी पढ़ें: जानिए झारखंड टाइगर ने कैसे तय किया किसान से राज्य के मुखिया बनने का सफर 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि करीब 40 विधायक दो उड़ानों से यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपा दास मुंशी और राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विधायकों की अगवानी की।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को कहां ठहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राज्यसभा से किया वॉकआउट 

सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने रांची में कहा था कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भेजने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया कि विपक्षी दल भाजपा उनकी खरीद-फरोख्त करने का प्रयास कर सकती है।

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमें सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। हम इस दौरान कोई जोखिम नहीं ले सकते, क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है।’’

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक वीडियो में 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 43 विधायकों का समर्थन दिखाया गया है।

Exit mobile version