हिंदी
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पकरिया गांव के निवासी 42 वर्षीय छोटू शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा मां को घर से बाहर निकाले जाने से नाराज 16 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार को चाकू घोंपकर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या की और मौके से फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नावा जयपुर थाने के प्रभारी संजय कुमार रजक ने कहा कि घटना से एक दिन पहले शर्मा ने घरेलू मुद्दों को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी और उसे घर से निकाल दिया था।
रजक ने बताया कि अपने पिता की हरकत से नाराज होकर नाबालिग ने बुधवार को उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की मां जिले के चैनपुर में अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के रिश्ते के भाई ने उसे छोटू द्वारा चाकू मारते देखा और शोर मचा दिया।
Published : 27 October 2023, 4:20 PM IST
No related posts found.