इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक के लिए जाह्नवी कर रहीं हैं खास तैयारी

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। अब जाह्नवी को इस फिल्म के लिए ये काम करना होगा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 30 January 2019, 5:35 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिये वजन बढ़ा रही है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जाह्नवी इन दिनों इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। उनके पास करण जौहर की मल्टीस्टारर मूवी तख्त भी हैं जिसकी शूटिंग में अभी देरी है इसलिए जाह्नवी का सारा फोकस गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर है।

इसमें वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। जाह्नवी किरदार में खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह इस मूवी के लिए अपना वजन बढ़ा रही हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च में शुरू होगी।

किरदार में खुद को पूरी तरह उतारने के लिए जाह्नवी अपना वजन 6-7 किलो तक बढ़ाएंगी। उल्लेखनीय है कि गुंजन पहली महिला पायलट हैं। उन्होंने 1999 में कारगिल जंग के बाद घायल भारतीय सैनिकों को वार जोन में जाकर निकाला था। बिना हथियार के गुंजन ने पाकिस्तानी फौज का सामना किया था। अपनी बहादुरी के लिए गुंजन को शौर्य चक्र से भी नवाजा गया था। (वार्ता)

Published : 
  • 30 January 2019, 5:35 PM IST

Related News

No related posts found.