हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे आंतकियों के इरादे को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों आंतकियों के पास एके 47 रायफल और विस्फोटक पदार्थ से भरे बैग थे। तकरीबन सुबह 4.30 बजे ये आंतकी आर्मी कैंप की तरफ बढ़ रहे थे। तभी सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया और उसपर फायरिंग की। इसके बाद दोनों आंतकी वहां से भाग निकले। इस फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब हो कि शनिवार को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में स्थित सुंजवां आर्मी कैंप पर हमला कर दिया था। इस हमले में पाकिस्तान की फायरिंग से 5 जवान शहीद हो गये थे जबकि कई जख्मी हो गये थे। इतना ही नहीं इस फायरिंग में कई आम नागरिक भी घायल हो गये थे।
Published : 12 February 2018, 9:27 AM IST
No related posts found.