Jammu & kashmir: अनंतनाग मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढ़ेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ अभी तक जारी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Updated : 24 December 2021, 1:10 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारतीय जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोमन हॉल अरवानी इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को ढ़ेर कर दिया है। क्षेत्र में कुछ आंतकियों के छुपे होने की जानकारी है, जिसके बाद भारतीय जवानों का ये अभियान जारी है। 

मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वो किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। वहीं इस इलाके में एक से दो आतंकियों के छुपे होने की संभावना है।

स्थानीय पुलिस के बताए अनुसार सुत्रों ने सुरक्षाबलों को जानकारी दी थी कि, कश्मीर के अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे हुए है। जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने शिकंजा कसते हुए इस इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया। 

जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा और उनकी तलाश शुरू की, वैसे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्यवही करते हुए गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। वैसे ये अभियान अभी भी जारी है।

Published : 
  • 24 December 2021, 1:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement