हिंदी
जम्मू : जम्मू कश्मीर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, इन दिनों जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ऑलआउट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत आज श्रीनगर में पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयब के एक खतरनाक आतंकी को मार गिराया है।
ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकी पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई है। इस बात की जानकारी जम्मू कश्मीर के IG विजय कुमार ने खुद दी है। IG विजय कुमार ने बताया कि, श्रीनगर के शालीमार एरिया में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें आतंकी सलीम पर्रे को मार गिराया गया।
IG विजय कुमार ने आगे बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि शालीमार एरिया में आंतकी छुपे हुए है। जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने पूरे शालीमार एरिया में घेराबंदी कर दी। इसके बाद ही आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो पुलिस ने आतंकियों को सरेन्डर करने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने और फिर से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की, जिसमें आतंकी सलीम पर्रे मारा गया।
Published : 3 January 2022, 5:35 PM IST
Topics : Jammu Kashmir police terrorist आतंकवादी पुलिस लश्कर लश्कर ए तैयब सलीम पर्रे