हिंदी
जम्मू-कश्मीर: आजादी के जश्न के खलल डालने के इरादे से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे दो पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने सीमा पर मार गिराया। पड़ोसी मुल्क के दोनों सैनिक सीजफायर का उल्लगंन करते हुए भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे।
जम्मू कश्मीर में सेना के प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना तंगधार सैक्टर की है, जहां बीती रात दो पाकिस्तानी सैनिकों ने सीज फायर का उल्लघंन किया और उसके बाद भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करने लगे।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान सैनिकों के सीज फायर का कड़ा जबाब दिया और जबावी फायरिंग में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।
Published : 14 August 2018, 11:27 AM IST
Topics : Indian Army Jammu Kashmir Pakistani soldiers घुसपैठ जम्मू कश्मीर पाकिस्तान फायरिंग भारतीय सेना सैनिक