हिंदी
श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी गतिविधि मामले के एक आरोपी की संपत्ति जब्त कर ली।
इस कार्रवाई के तहत दक्षिणी कश्मीर जिले के अंवतीपोरा में छह दुकानें जब्त की गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि यह संपत्ति फयाज अहमद माग्रे से संबंधित है, जो एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले में आरोपी है।
उन्होंने कहा कि संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है।
Published : 10 May 2023, 1:26 PM IST
No related posts found.