बहन से राखी बंधवाने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे सोनभद्र

यूपी के सोनभद्र में आज जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी से राखी बंधवाई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 19 August 2024, 4:02 PM IST
google-preferred

सोनभद्र: रक्षा बंधन का इंतजार हर भाई-बहन को रहता है। इस त्योहार में अमीरी- गरीबी नहीं दिखती और न ही कोई उचा ओहदा ही मायने रखता है। ये एक ऐसा मजबूत धागा होता है जिससे भाई कोसों दूर होने पर भी बहना के घर पहुंच जाता है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार की देर शाम अपनी बहन के पास राखी (Rakhi) बंधवाने पहुंचे। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) रविवार की देर शाम सड़क के रास्ते आमडीह पहुंचे। यहां पर परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह सीधे घर में चले गए। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन से रखी बंधवाई। राखी बंधवाने के बाद राज्यपाल वाराणसी (Varanasi) रवाना हो गए। 

हर साल बहन के घर आते हैं मनोज सिन्हा
बता दें कि मूल रूप से गाजीपुर (Ghazipur) जिले के निवासी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन सोनभद्र के आमडीह गांव में रहती हैं। रक्षाबंधन पर वह प्रतिवर्ष बहन के घर आते हैं। जैसे ही उनकी आने की सूचना जिला प्रशासन को हुई उसके बाद से ही गांव में निगरानी बढ़ा दी गई थी। रविवार को सुबह से ही पुलिस व प्रशासन के अफसर गांव में कैंप कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे थे।

Published : 
  • 19 August 2024, 4:02 PM IST