
दोहा: भारत के जाबिर मदारी पिलयालिल ने आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
यह भी पढ़ें: Sports News- दीपक विश्व रैंकिंग में नंबर-1 बने, बजरंग शीर्ष से गिरे
जाबिर ने शुक्रवार रात अपनी स्पर्धा में 49.62 सेकंड का समय निकाल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जाबिर हीट एक में तीसरे स्थान पर रहे और ओवरआल 11वें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: IAAF- एथलीट गंभीरता से दें अपने आवास की जानकारी
जाबिर का इस स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ समय 49.13 सेकंड है जो उन्होंने इस सत्र में निकाला था। (वार्ता)
Published : 28 September 2019, 5:21 PM IST
Topics : Doha International Jabir Madari Pillyalil sports अंतर्राष्ट्रीय आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेल जाबिर मदारी पिलयालिल बाधा दौड़ राष्ट्रीय