Site icon Hindi Dynamite News

संचार उपग्रहों में एक और उपग्रह जोड़ने की तैयारी, इसरो कल लॉन्च करेगा जीसैट-17

भारत गुरुवार को एरियन 5 रॉकेट के जरिए जीसैट-17 को छोड़कर अपने संचार उपग्रहों के बेड़े में एक और उपग्रह जोड़ेगा। रॉकेट फ्रेंच गुयाना के यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से जीसैट-17 तथा हेलास सैट 3-इमारसैट एस ईएएन को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होगा।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
संचार उपग्रहों में एक और उपग्रह जोड़ने की तैयारी, इसरो कल लॉन्च करेगा जीसैट-17

चेन्नई: भारत गुरुवार को एरियन 5 रॉकेट के जरिए जीसैट-17 को छोड़कर अपने संचार उपग्रहों के बेड़े में एक और उपग्रह जोड़ेगा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस ने यह जानकारी दी।

रॉकेट फ्रेंच गुयाना के यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से जीसैट-17 तथा हेलास सैट 3-इमारसैट एस ईएएन को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होगा।

रॉकेट कुल 10,177 किलोग्राम वजन लेकर रवाना होगा।

यह भी पढ़े: एक साथ अंतरिक्ष में 104 उपग्रह भेजकर इसरो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

एरियनस्पेस ने कहा, “जीसैट-17 का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मौजूदा 17 दूरसंचार उपग्रहों के बेड़े को मजबूत करने के लिए किया है, जिसे एरियन 5 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। प्रक्षेपण के लगभग 41 मिनट बाद उपग्रह प्रक्षेपण यान से अलग हो जाएंगे।”

यह भी पढ़े: GSAT-9 की सफल लॉन्चिंग, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

इसरो के मुताबिक, जीसैट-17 का वजन लगभग 3,477 किलोग्राम है।

विभिन्न संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए जीसैट-17 नॉर्मल सी-बैंड, एक्सटेंडेड सी-बैंड तथा एस-बैंड में पेलोड का वहन करता है।

इसरो ने कहा कि जीसैट-17 में मौसम डेटा रिले तथा उपग्रह आधारित खोज एवं बचाव सेवाओं के लिए उपकरण भी हैं। ये उपकरण पहले के इनसैट उपग्रहों को भी प्रदान किए गए हैं। (एजेंसी) 

Exit mobile version