हिंदी
नई दिल्ली: आज बुधवार को इजरायल (Israel) ने अपने नागरिकों को दुनिया के कुछ पर्यटक क्षेत्रों को फैरन छोड़ने को कहा है। जानकारी के मुताबिक इजरायल को ऐसे इनपुट मिले हैं कि दक्षिणी श्रीलंका में आतंकवादी हमला हो सकता है। हिंद महासागर (Indian Ocean) में श्रीलंका के एक खूबसूरत अरुगम तटीय क्षेत्र को लेकर ये चेतावनी जारी की गई है। अरुगम एक समुद्री खाड़ी इलाका है, जो अपने सुंदर तट के लिए मशहूर है।
इजरायल ने अरुगम समेत श्रीलंका (Srilanka) के बाकी हिस्सों में इजरायलियों के सतर्क रहने और खुली जगहों पर बड़ी सभा आयोजित करने से परहेज बरतने के लिए कहा है। अमेरिका और जर्मनी ने भी ये अलर्ट जारी किया है। साथ ही अपने नागरिकों को अरुगम छोड़ने की अपील की।
हाथियों का घर है अरुगम
अरुगम खाड़ी को स्थानीय लोग अरुगम कुदाह बोलते हैं। ये इलाका श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के ड्राई एरिया में हिंद महासागर पर स्थित है। अरुगम की खाड़ी बट्टिकलोआ से 117 किलोमीटर दक्षिण में, कोलंबो से 320 किलोमीटर पूर्व में और पोट्टुविल के बाजार शहर से लगभग 4 किलोमीटर दक्षिण में है। ये क्षेत्र कई हाथियों का घर है, जो अक्सर लाहुगाला और कुमाना राष्ट्रीय उद्यानों के बीच यात्रा करते हैं। अरुगम क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। गांव के दक्षिण में श्रीलंकाई तमिल और सिंहली आबादी है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय प्रवासी भी हैं, जो मुख्य रूप से यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से आते हैं।
Published : 24 October 2024, 8:34 PM IST
Topics : Arugam Dynamite News israel Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news अरुगम इजराइल श्रीलंका