हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सोमवार को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश कैडर के 1997 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपक रतन(49) को दिल्ली में महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) के रूप में तैनात किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध रूप से हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।
Published : 16 May 2023, 8:17 AM IST
No related posts found.