हिंदी
चंडीगढ़: मुंबई इंडियंस को कल किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार मिली थी। उसके बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को एक और तगड़ा झटका लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग ने उन पर तय समय में 20 ओवर नहीं पूरे कर पाने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
20-20 में बीते दिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम क्रिकेट के मैदान में थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम अपने स्लो ओवर रेट के कारण तय समय सीमा में 20 ओवर नहीं पूरे कर पाई थी। जबकि मुंबई इंडियंस के खाते में आठ गेंद फेंकना बचा हुआ था। जिस कारण टीम आठ विकेट से मैच हार गई थी।

रविवार को इस मामले पर इंडियन प्रीमियर लीग ने संज्ञान लेते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें कहा गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट के अपराध के चलते उनकी टीम का इस सीजन में यह पहला अपराध था। आचार संहिता के उल्लंघन के तहत से कप्तान शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल की 71 रनों नाबाद पारी ने इस मैच में मुंबई की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। मुंबई इंडियंस फिलहाल, तीन में से केवल एक मैच जीतकर अंकतालिका में छठें स्थान पर काबिज है।
Published : 31 March 2019, 3:52 PM IST
No related posts found.