हिंदी
नयी दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) हर साल दो करोड़ बेकार मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पीईटी बोतलों का पुनर्चक्रण (रिसाइकिल) कर उनसे पेट्रोल पंप एवं एलपीजी एजेंसी पर तैनात अपने कर्मचारियों के लिए पर्यावरण-अनुकूल वर्दी बनाएगी।
आईओसी के चेयरमैन एस एम वैद्य ने 'अनबॉटल्ड- टुवार्ड्स ए ग्रीनर फ्यूचर' समारोह में कंपनी के लगभग तीन लाख ईंधन स्टेशन परिचारकों और एलपीजी गैस वितरण कर्मियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक विशेष 'टिकाऊ और हरित' वर्दी पेश की।(भाषा)
Published : 13 November 2022, 5:19 PM IST
Topics : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन एलपीजी एजेंसी कर्मचारि कोल्ड ड्रिंक नई दिल्ली पर्यावरण अनुकूल पीईटी बोतल पेट्रोल पंप बेकार मिनरल वाटर रिसाइकिल
No related posts found.