हिंदी
महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ ही एक मात्र ऐसा चैनल है, जो आपको सत्तारूढ़ भाजपा की अंदर की आपसी खींचतान और राजनीति पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें दे रहा है।
डाइनामाइट न्यूज ने कल ही आपको बताया था कि भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिये कौन-कौन दावेदार हैं।
डाइनामाइट न्यूज ने ये भी बताया था कि आखिर क्यों 25 में से केवल 14 मंडल अध्यक्षों का ऐलान किया गया और शेष बाकी रह गये।
अब डाइनामाइट न्यूज़ आपको बता रहा है कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी ओंकारनाथ केसरी की मौजूदगी में जिले के 29 नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये पर्चा दाखिल किया है।
मजे की बात ये है कि पर्चा दाखिल करने वालों में केवल 4 सीरियस प्रत्याशी हैं और बाकी ने खानापूर्ति और सिर्फ अपना माहौल बनाने के लिये पर्चा दाखिल किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ को भाजपा के अंदर के सूत्रों ने बताया कि चुनाव अधिकारी ओंकार नाथ केसरी ने सभी चार विधायकों से तीन-तीन नामों का पैनल मांगा है। सभी विधायकों ने उनको तीन-तीन नाम का पैनल दे दिया है।
सांसद और सिसवा विधायक बैठक में नहीं आये थे। उनसे फोन पर संपर्क करके उनकी राय जानी गयी।
देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा मजबूत स्थिति में चल रहे संजय पांडेय को दोबारा मौका देती है या फिर किसी नये चेहरे पर अपना दाँव लगाती है।
लखनऊ से जुड़े सूत्रों की माने तो 11 और 12 जनवरी को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे और इन दो दिनों में ही महराजगंज के जिलाध्यक्ष के पद पर कौन काबिज होगा, लखनऊ से ही इस बात का ऐलान हो जाएगा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम
संजय पांडे, अरुण शुक्ला, परदेसी रविदास, आशीष मिश्रा, अरुणेश शुक्ला, अमरनाथ पटेल, आशुतोष शुक्ला, मनोज जायसवाल, धर्म चौरसिया, महेश चौरसिया, कृष्ण गोपाल, राजेन्द्र निषाद, महिप सिंह, ठाकुर शैलमार, राम मोहन अग्रवाल, शिवाकांत गुप्ता, संतोष सिंह, संजय वर्मा, जितेन्द्र जयसवाल, सुनील राय, ओमप्रकाश वर्मा, कृष्ण शंकर सिंह, अजय सिंह, बैजनाथ पटेल, जितेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
Published : 9 January 2025, 6:58 PM IST
Topics : bjp District President DynamiteNews Maharajganj ManojTibrewalAakash Minister Omkar Nath Kesari state cabinet Swatantra Dev Singh TrendingNews