हिंदी
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर से दिल दहला मामला सामने आया हैं जंहा मासूम छात्र की पड़ोसी युवक ने अगवा कर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले बदमाश ने फिरौती मांगी थी, लेकिन परिवार के फिरौती न देने पर छात्र की हत्या कर शव घर में छिपा दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले का। इसी मोहल्ले के रहने वाले शकील का 11 वर्षीय बेटा ओसामा सोमवार शाम को घर से खेलने निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, फिर भी कुछ पता नहीं चल सका। लिहाजा लाचार परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर अपनी खानापूर्ति कर दी। बाद में परिजनों से फोन पर 5 लाख की फिरौती भी मांगी गई। परिजन इतना पैसा दे पाने में असमर्थता जताई तो बार्गेनिंग भी की जाने लगी।
फिरौती की जानकारी लगते ही पुलिस के होश उड़ गए, उसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। आस पास के सीसीटीवी खंगाले जाने लगे। बुधवार को पुलिस शकील के सामने रहने वाले आसिफ उर्फ सोनू के घर में छापेमारी की तो उसके होश उड़ गए। वहां पर ओसामा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं हत्या की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक आसिफ को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक ने कुछ ऑनलाइन लोन ले रखा था, लोन न चुका पाने पर उसने ओसामा से दोस्ती बढ़ाई और उस दिन उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, और शव को अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया।
घटना के बाद परिजनों को कोई शक न हो लिहाजा वो परिवार के साथ मिलकर उसकी खोजने का नाटक करने लगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Published : 27 November 2024, 12:31 PM IST
Topics : crime news death Dynamite News kidnapping News Dynamite Student Sulatanpur छात्र सुल्तानपुर हत्या