हिंदी
वेल्डोवेन: भारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने हाल में समाप्त हुई विश्व युवा ब्रिज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय टीम ने बलगारिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन वह इस मुकाम पर फ्रांस से करीबी अंतर से हार गया। भारतीय टीम ने इसके बाद कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में चीन को 112-104 के अंतर से हराया।
भारत अंडर-31 टीम की अगुवाई कोच और गैर खिलाड़ी कप्तान शिबनाथ डे सरकार कर रहे थे जिन्होंने जकार्ता एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व तीन जोड़ियों सायंतन कुशारी-साग्निक रॉय, प्रीतम दास-सौविक कर और स्वर्णाशीष चटर्जी-विक चक्रवर्ती ने किया।
ब्रिज चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों का भी हिस्सा है। भारतीय सीनियर टीम इससे पहले इस महीने के आखिर में मोरक्को में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगी।
Published : 8 August 2023, 2:51 PM IST
No related posts found.