Site icon Hindi Dynamite News

Rajasthan: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब कितना देना होगा दाम

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन 5.0 के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। देश में रसोई गैस सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Rajasthan: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब कितना देना होगा दाम

अलवर: कोरोना वायरस महामारी  के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन 5.0 के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: सात दिन पहले गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा विभाग में अर्लट  

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL,BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। अब नई कीमतें बढ़कर 610.50 रुपए पर उपभोक्ता को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बड़ी खबर, जानिए यहां

बता दें कि पूरे देश में आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं। दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी आज से नई कीमतें लागू हो रही हैं।

Exit mobile version