
देवरिया: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। त्योहारों के समय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने दीपावली (Deepawali) एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत पिण्डी रोड, भागलपुर स्थित मिठाई निर्माण कारखाने पर छापेमारी की गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीम ने मिठाई निर्माण प्रक्रिया, उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का निर्माण होते हुए पाया गया। मिलावट और कृत्रिम पदार्थों से तैयार किए जाने के संदेह के आधार पर बर्फी, पेड़ा, सादा बर्फी, हरा डायमंड बर्फी, छेना मिठाई और कलाकंद के कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए। मिठाइयों (Sweets) के बासी होने और अस्वच्छ परिस्थितियों में कृत्रिम पदार्थों से तैयार किए जाने की पुष्टि होने पर लगभग 5 क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई।
पनीर का लिया नमूना
इसके अलावा जनपद जौनपुर (Jaunpur) से लाकर पनीर बेचते हुए एक पिकअप वाहन पर पाये गये पनीर का एक नमूना भी रामनाथ देवरिया से संग्रहित किया गया। छापेमारी की इस कार्रवाई में प्रेमचंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, मानवेंद्र कुमार और राजू पाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल रहे।
Published : 27 October 2024, 8:03 PM IST
Topics : Deepwali Deoria Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news दीपावली देवरिया समाचार