
महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई है। जिलाधिकारी ने समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
इसी प्रकार फेज–lll में कोया की क़205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया।
परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि तीनों संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें।
पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी जीएमसी और रिथविक–कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अवशेष विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ने रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो कार्यवाही तय है। उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इस लिए
परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।
समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Published : 23 January 2025, 8:16 PM IST
Topics : action DM Dynamite News executive body Jal Jeevan Mission Maharajganj Ritwik Koya uttar pradesh work