Site icon Hindi Dynamite News

Uttar Pradesh: आगरा में महिला ने युवक का कान काटा और निगल लिया, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने मामूली विवाद में अपने पड़ोसी का कान काट लिया और निगल गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Uttar Pradesh: आगरा में महिला ने युवक का कान काटा और निगल लिया, जानिये पूरा मामला

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां झगड़े के दौरान एक महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। चौंकाने वाली बता यह है कि कान काटने के बाद महिला कटे हुए हिस्से को निगल गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: प्रसव के बाद हर साल चार करोड़ महिलाओं को होती हैं ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं,

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह घटना न्यू आगरा क्षेत्र इलाके की है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित रामवीरन्यू ने बताया कि वह आगरा इलाके के देवी नगर नगला पदी का रहने वाला है,  वह ई-रिक्शा चलाते है।  रामवीर ने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है।  मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं। उनमें एक किराएदार राखी अपने आप को मकान का मालिक समझती है।

यह भी पढ़ें: महिलाएं अपराध की शिकायत दर्ज कराने आगे आ रही हैं: एनसीडब्ल्यू 

उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राखी के पति का नाम संजीव है। वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था। इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था। दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था। इसी बात पर राखी गाली गलौज करने लगी। रामवीर ने राखी को समझाने का प्रयास किया। 

इस दौरान जब उसने राखी को गाली गलौज करने से रोका तो वह भड़क गई। इस बीच राखी का पति संजीव आया और उसने रामवीर को पकड़ लिया। इतने में पहले से भड़की राखी ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया, और कटे हुए कान को निगल गई। 

सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि पीड़ित रामवीर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version