
रायबरेली: जिले में अवैध कच्ची शराब बाजार में खुलेआम बेची जा रही है। खुलेआम प्लास्टिक के पानी के पाउच में कच्ची शराब महिलाओं द्वारा बेची जा रही है। इस कारोबार के बारे में जिला आबकारी विभाग और पुलिस को जानकारी होने के बावजूद भी कच्ची शराब माफिया के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार पिछले 50 सालों से पुश्तैनी धंधा बन चुका है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ताजा मामला गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियर गांव का है। यहां पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को बाजार लगता है और खुलेआम यहां कच्ची महुआ शराब बेची जाती है। शराब को प्लास्टिक की पन्नी में पैक करके बेचा जाता है। पुलिस और आबकारी विभाग की ही यह नाकामी कही जाएगी की खुलेआम बाजार में यह पारंपरिक अवैध धंधा फल फूल रहा है ।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग को यह अवैध कच्ची शराब माफिया महीने में पैसे देते। इस मामले में प्रशासन की चुप्पी भी सवाल खड़ी करती है कि आखिर क्यों इतने वर्षों से प्रशासन इस कच्ची शराब के कारोबार को रोकने में असमर्थ रहा है।
इस मामले को लेकर जब आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक वीडियो गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरियर गांव का संज्ञान में आया है, जिस पर कार्रवाई कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
Published : 19 November 2024, 3:55 PM IST
Topics : Crime in Raebareli Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash raebareli news trending news गुरबक्सगंज यूपी समाचार रायबरेली