कुशीनगर: अवैध मेडिकल स्टोरों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप

प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से चल रहे कई मेडिकल स्टोरों के खिलाफ छापेमारी कर इन्हें सील कर दिया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर..

Updated : 15 March 2018, 7:55 PM IST
google-preferred

कुशीनगर: कप्तानगंज तहसील में आने वाले एनएस हास्पिटल मे अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर को प्रशासन ने सील कर दिया है। इलाके के कई और मेडिकल स्टोर पर भी प्रशासन ने छापेमारी की। इस छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने साहनी मेडिकल स्टोर पर भी अवैध रूप से चल रही गतिविधियों मे शामिल होने पर बड़ी कार्यवाही की है।

इस मौके पर इलाके के एसडीएम त्रिभुवन कुमार, रामकोला के थानाध्यक्ष अनिल कुमार और ड्रग मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Published : 
  • 15 March 2018, 7:55 PM IST

Related News

No related posts found.