महराजगंज नगर पालिका के वार्डों का हुआ बुरा हाल, मुख्य सड़क पर सीनरियों का ताम-झाम लेकिन अंदर नारकीय स्थिति

महराजगंज नगर पालिका के स्टेट बैंक रोड पर तमाम तरह की सीनरियों का तामझाम है लेकिन ठीक उत्तर तरफ लोहिया नगर वार्ड में लोगों का जीवन नरक से भी बदतर हो गया है। यहां सूखे मौसम में भी सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहता नजर आएगा। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये लोहिया नगर में विकास के दावों की हकीकत

Updated : 10 February 2023, 2:34 PM IST
google-preferred

महराजगंजः बड़ी उम्मीद के साथ लोगों ने लोहिया नगर वार्ड में आशियाना बनाया। भरोसा था कि इस वार्ड में हर जरूरी सुविधाएं आसानी से मयस्सर होगी लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां सूखे मौसम में भी सड़कों पर नालियों का गंदा पानी हर दिन लोगों को परेशान करता रहेगा। शहर में रहने के बाद भी लोगों को शहरियों का जीवन जीने का तनिक भी एहसास नही है। मतलब साफ है नगर पालिका प्रशासन ने इस वार्ड में जल निकासी के लिए कोई योजना नही बनाई। घर का पानी नाली में आता है पर नाली का गंदा पानी वार्ड से बाहर निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं। 

गंदे पानी के बीच से जाने को लोग मजबूर

सूखे मौसम में सड़क बहते नजर आया गंदा पानी 
डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने लोहिया नगर की पड़ताल की। चहुंओर नरक जैसे नजारा दिखा। लोहिया नगर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही एक मैरिज हाल के सामने ही नालियां उफना गई है। टूटी सड़क पर गंदा पानी बहते हुए नजर आया। सूखे मौसम में सड़क पर जलजमाव से हर कोई नगर पालिका प्रशासन के विकास पर सवालियां निशान खड़ा किया। वार्ड के प्रभात जायसवाल ने बताया कि पहले इस वार्ड का गंदा पानी फरेंदा रोड के किनारे बने नाला में गिरता था। मुख्य सड़क काफी उंची हो गयी है। इससे बड़े नाला का पानी वापस आकर वार्ड के नालियों में बहने लगा। नगर पालिका ने इस नाले को तोड़ कर बराबर कर दिया। अब यहां से पानी निकलने की कोई तरकीब नही दिखती नजर आ रही है।

वार्ड के प्रमोद, दिलीप ने बताया कि इस वार्ड में हर मौसम में सड़कों पर पानी बहता रहता है। बरसात के दिनों में जहां यह सड़क तालाब जैसे नजर आता है। वहीं सूखे मौसम भी जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। 

बजबजाती नालियां, सड़कों पर बहते नालियों का गंदा पानी लोहिया नगर वार्ड की पहचान बन गई है।

Published : 
  • 10 February 2023, 2:34 PM IST

Related News

No related posts found.