
पटनाः पति ने शादी के पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए साथ में रहने से मना कर दिया। जब मामले की सच्चाई पुलिस के सामने आई तो पति को पुलिस ने खूब फटकारा।
यह भी पढ़ें: गया से अमेरिका पहुंची बच्ची की अचानक तबीयत हुई खराब, जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच
पटना के मनेर इलाके में पति ने पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाया और साथ रहने से इन्कार कर दिया। मामला महिला थाने पहुंचा तो महिला की गर्दनीबाग थाने में मेडिकल जांच करायी गई जिसमें पता चला कि पति ने महिला पर झूठा आरोप लगाया है। वह बिल्कुल ठीक है, लेकिन मां नहीं बन सकती। इस बारे में उसने शादी से पहले ही अपने पति को बता दिया था।
यह भी पढ़ें: प्यार करने की सजा मिली कुछ ऐसी.. की सुनकर दहल जाएगा दिल
रिपोर्ट आने के बाद महिला थाने में पति ने माफीनामा लिखा और पत्नी को साथ ले गया। साथ ही महिला ने बताया कि उसका पति गौ पालन करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है और फिर उसने महिला से दूसरी शादी की। महिला ने शादी से पहले ही पति को बता दिया था कि वह मां नहीं बन सकती और वह उसकी पहली पत्नी से हुए बच्चों को पालेगी।
इसके बाद भी पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति घर और पत्नी को छोड़कर कहीं और रहने लगा और अपनी पत्नी को किन्नर बताने लगा।
Published : 25 September 2019, 12:00 PM IST
Topics : bihar Maner Patna transgender किन्नर पटना बिहार बिहार पुलिस मनेर