हिंदी
नई दिल्ली: शहद का सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। डाइनामइट न्यूज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि शहद कैसे शरीर के लिए लाभदायक है।
वजन कम
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर हर रोज सेवन करें। इससे शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

त्वचा में निखार
पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से त्वचा हाइड्रेट होती है जिससे त्वचा में निखार आता है और चमक भी बढ़ती है।
सांस की बदबू से छुटकारा
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं इसका सेवन करने से सांसों की बदबू दूर होती है साथ ही मुंह की अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

हार्ट प्रॉब्लम
रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम होता है।
ब्लड प्रैशर करें कंट्रोल
शहद में एंटी-ऑक्सीडैंट होते हैं जो शरीर में ब्लड प्रैशर को संतुलित रखते हैं। रोजाना पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से बी.पी की समस्या नहीं होती।
Published : 14 June 2017, 4:35 PM IST
No related posts found.