बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटाई गई

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा वापस ले ली है। गृह मंत्रालय ने अब उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल का सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 August 2019, 10:36 AM IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा घटा दी है। उनसे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा वापस ले ली गई है। गृह मंत्रालय ने अब उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल का सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह को एसपीजी सुरक्षा हटाने के फैसले पर रिव्यू किया जाएगा। ये सुरक्षा देश के बड़े नेताओं को दी जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी शामिल हैं। खतरे की आशंका को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को सुरक्षा कवर दिया जाता है।

Published : 
  • 26 August 2019, 10:36 AM IST