Sports Buzz: लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद हॉकी खिलाड़ियों को मिली घर जाने की छुट्टी

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र में पिछले दो महीने से अधिक समय से फंसे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को अब अवकाश दे दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 19 June 2020, 6:17 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि बेंगलुरु के साई सेंटर में मौजूद भारतीय पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक महीने का अवकाश दिया जाएगा।

जहां महिला टीम नेशनल कोचिंग कैंप के लिए फरवरी से साई सेंटर में मौजूद थी वहीं पुरुषों का ग्रुप मार्च के पहले सप्ताह में बेंगलुरू पहुंचा था। टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारियों के मद्देनजर पुरुष और महिला हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों को 19 जुलाई 2020 को वापस बुलाने का फैसला किया गया है।

 लॉकडाउन के दौरान साई सेंटर, बेंगलुरु के सुरक्षित वातावरण में समय गुजारने के बाद खिलाड़ियों ने 10 जून 2020 से बुनियादी खेल गतिविधियों की शुरुआत की थी। हालांकि, टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और शुअर्ड मरिने के साथ बातचीत के बाद खिलाड़ियों को चार सप्ताह का ब्रेक लेने की अनुमति का निर्णय लिया गया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा,“दोनों टीमों के मुख्य कोचों के साथ परामर्श करने के बाद हॉकी इंडिया ने फैसला किया कि खिलाड़ियों को जरूरी ब्रेक देना महत्वपूर्ण था। ये सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय रहा है और मुझे इसका श्रेय टीमों के कोचिंग स्टाफ को देना चाहिए जिन्होंने लॉकडाउन में हॉकी प्रशिक्षण स्थगित होने के बावजूद खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण को सुनिश्चित किया।”

Published : 
  • 19 June 2020, 6:17 PM IST

Advertisement
Advertisement