Himachal Pradesh: मंडी में पनबिजली परियोजना के बांध में फंसे 10 लोग फंसे, 5 वन विभाग के कर्मचारी, जानिये पूरा अपडेट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोलडैम पनबिजली परियोजना के बांध में वन विभाग के पांच कर्मचारी समेत दस लोग फंस गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 August 2023, 1:09 PM IST
google-preferred

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोलडैम पनबिजली परियोजना के बांध में  वन विभाग के पांच कर्मचारी समेत दस लोग फंस गए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया, ‘‘स्थिति जानलेवा नहीं है और फंसे हुए लोगों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा।''

चौधरी ने  कहा, ''राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) ने स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।''

इस बात का अभी भी पता नहीं चला है कि यह घटना कैसे हुई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी जिसके बाद एनडीआरएफ का दल मौके पर पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि बांध में फंसे लोगों में से पांच... बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार... वन विभाग के कर्मचारी हैं जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग हैं जिनकी पहचान नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुधि सिंह और धर्मेंद्र के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि स्टीमर की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Published : 
  • 21 August 2023, 1:09 PM IST

Related News

No related posts found.