
महराजगंजः बिजली विभाग की लापरवाही चरम पर है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh: पुलिस ने पकड़ा विदेशी मटर से भरा ट्रक
कोल्हुई कस्बे के पुराने स्टेट बैंक के पीछे वाली गली में तार जमीन से सिर्फ 9 फिट की दूरी पर लटके हुए हैं। कई बार इसकी शिकायत नजदीकी बिजली विभाग को की गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज ब्यूरो कार्यालय में धूम-धड़ाके से मनाई गई डाइनामाइट न्यूज़ की चौथी वर्षगांठ
वहां के लोगों का कहना है कि तार इतनी जर्जर हालत में है कि कभी भी टूट सकते हैं। इन तारों की वजह से लोगों की जान खतरे में है, इससे लोगों में हमेशा जान का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली आते जाते हैं, तो तार उसमें लगने का डर बना रहता है।
Published : 17 October 2019, 11:50 AM IST
Topics : High tension wires kolhuee Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हुई कस्बे महराजगंज हाईटेंशन तारों