हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): थाना बृजमनगंज क्षेत्र में स्थित माता लेहड़ा वाली के दरबार में आज शनिवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने हाजिरी लगाई। वे इलाहाबाद से चलकर आद्रवन लेहड़ा वाली मईया के दरबार पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया।
न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने यहां पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन और अर्चन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारियों से भी आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने आद्रवन माता जी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त किया। उन्होंने करीब घंटों तक पंडित व पुजारियों से बातचीत भी की।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उनके साथ एडीएम महराजगंज, जिले के न्यायाधीश, सुरक्षा दस्ता, एसडीएम फरेंदा, थानाध्यक्ष बृजमनगंज, चौकी प्रभारी लेहड़ा मंदिर भी शामिल रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके पर कुछ देर तक आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा का उचित प्रबंध किये गये थे।
Published : 26 October 2024, 2:34 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash trending news इलाहाबाद हाई कोर्ट उत्तर प्रदेश जस्टिस श्री प्रकाश सिंह महराजगंज यूपी पुलिस लेहड़ा मईया