Hemant Soren: गरीबों, आदिवासियों पर अत्याचार करने वाली सामंती व्यवस्था के खिलाफ युद्ध छेड़ने का समय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करने वाली सामंती व्यवस्था के खिलाफ युद्ध छेड़ने का समय आ गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 February 2024, 11:08 AM IST
google-preferred

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करने वाली सामंती व्यवस्था के खिलाफ युद्ध छेड़ने का समय आ गया है।

सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से ठीक पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं झुकूंगा नहीं...आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।’’

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से गरमाया सियासी माहौल, आदिवासी संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान 

सोरेन ने यह भी दावा किया कि ईडी ने जिस धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: धनशोधन मामले में ईडी ने केरल के पूर्व मंत्री की संपत्ति कुर्क की

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धनशोधन के एक मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों को लेकर सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।

Published : 
  • 1 February 2024, 11:08 AM IST

Advertisement
Advertisement